Sunday, July 4, 2010

नया फायरफोक्स 3.5.7



फायर फोक्स का एक और नया संस्करण Firefox 3.5.7,

अब तक के सभी फायरफोक्स से ज्यादा तेज और सुरक्षित ।


यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

छोटा तेज सीडी/डीवीडी बर्नर


सीडी डीवीडी बर्निग तो सभी की जरुरत है इसके लिए सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला प्रोग्राम है नेरो(Nero) पर ये काफी बड़ा प्रोग्राम है अक्सर आप इस पर काम करते हुए कोई अन्य काम नहीं कर सकते क्यूंकि ये अकेला ही आपके CPU की ज्यादातर क्षमता का उपयोग करता है ।


इससे निजात दिलाने के लिए ये छोटा डिस्क बर्नर जो आपके बहुत ही कम जगह और मेमोरी में आपके CD, DVD, Blue-Ray और HD-DVD मीडिया को बर्न करता है वो भी ज्यादा तेजी और आसानी से ।

10 एमबी का पोर्टेबल टूल इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Saturday, July 3, 2010

मुफ्त फोटो एडिटर



एक फोटो एडिटर जो फोटोशोप जितना अच्छा नही है पर अगर आपको बहुत ज्यादा फोटो एडिटिंग और उन पर इफेक्ट देने की जरुर ना हो तो आप ये १० एमबी का फोटो एडिटर इस्तेमाल करें ।


लगभग सभी मुख्य एडिटिंग टूल तो है ही इसमे साथ ही एक ख़ास टूल है जो फोटोशोप में नही है ।

फोटो की साइज़ बड़ी करने पर उनमे डस्ट या दाने आ जाते है जिससे फोटो ख़राब दिखने लगती है उसे दूर करने इसमे डस्ट रिडक्शन टूल है बस एक क्लिक और थोड़ा सा व्यवस्थित कर आप अपनी फोटो को स्मूथ कर सकते है खासकर मोबाइल से ली गई फोटो को ।


डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

पेंसिल स्केच के जैसा बनाये अपनी तस्वीरों को



अपनी तस्वीरो को बनाइये पेन्सिल से बने स्केच के जैसा इस मुफ्त औजार की मदद से और अपनी तस्वीरो को एक नया आयाम दीजिये ।

अपनी फोटो चुनिए और इस सॉफ्टवेयर में दिए बार को आगे पीछे करके अपनी पसंद का स्केच प्राप्त कर सकते हैं ।

सिर्फ 5 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

अपना वजन घटाकर स्लिम दिखें, फोटो में ही सहीं



अगर आप चाहते है की आप फले की तरह दुबले दिखें वो भी बिना मेहनत किये तो ये शायद न हो पाए पर आपकी फोटो जरुर स्लिम और फिट दिख सकती है ।

अब आप अपने फोटो का वजन घटा कर दुबले दिख सकते हैं इस ऑनलाइन औजार की मदद से ।
एक वेबसाइट जो आपके फोटो में वजन कम कर सकती है अपनी फोटो अपलोड करें और बाईं ओर दिए बार को स्क्रोल करके अपनी इच्छानुसार अपने फोटो को स्लिम बनाएं ।
क्या पता कोई टेली मार्केटिंग कंपनी अपने वजन घटाने के उत्पाद के विज्ञापन के लिए आपको चुन लें ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

आप 20 या 30 साल बाद कैसे दिखेंगे ?



अभी देख लीजिये की आप २० या ३० साल बाद कैसे दिखेंगे ।
एक ऑनलाइन औजार जो आपको दिखायेगा की बढती उम्र में आप का चेहरा कैसे बदलेगा ।

अपनी फोटो चुनिए और उसकी उम्र बढ़ते देखिये . ये एकदम सटीक उपाय तो नहीं है पर मजेदार जरुर है ।

आप भी प्रयोग करके देखिये ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Friday, July 2, 2010

अपने ब्लॉग के लिए बैनर बनाइये


अपने ब्लॉग पर लगाने या अन्य उपयोग के लिए एनिमेटेड और खुबसूरत बैनर या चित्र बनाने का आसान औजार ।

इस पर बनाये एक बैनर का उदाहरण आप यहाँ क्लिक कर देख सकते हैं ।

इस औजार का आकार है 4.32 एमबी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।